Home देश Jharkhand: गिरिडीह में बस नदी में गिरने से 3 यात्रियों की मौत,...

Jharkhand: गिरिडीह में बस नदी में गिरने से 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल

46
0
गिरिडीह में नदी में गिरी बस

Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोगों का बचाव अभियान चल रहा है।

घटना की एक वीडियो क्लिप में नदी में पलटी हुई बस दिखाई दे रही है, और स्थानीय लोग चल रहे बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने मोबाइल टॉर्च जला रहे हैं।

गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश ने कहा, “हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।”

CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जताया दुख

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तीन लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 3 लोगों के निधन का दुःखद समाचार मिला है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि बस रांची से गिरिडीह जा रही थी, जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हेमंत सोरेन ने हिंदी में ट्वीट किया, “मुझे दुखद खबर मिली कि रांची से गिरिडीह जा रही एक बस बराकर नदी में गिर गई। जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है और झामुमो नेता और कार्यकर्ता भी इस प्रयास में मदद कर रहे हैं।”

रात करीब 8.40 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे तब हुआ जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस बराकर नदी में गिर गई।

Previous articleईडी ने PFI से संबंधित मामले में 2.53 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Next articleIleana D’Cruz Baby Boy: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बनी मां, बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर बताया अनोखा नाम