Home विदेश Russia Ukraine War: यूक्रेन की मिसाइल को नष्ट करने का रूस ने...

Russia Ukraine War: यूक्रेन की मिसाइल को नष्ट करने का रूस ने किया दावा

55
0
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने दक्षिणी रूसी शहर तागनरोग के ऊपर एक यूक्रेनी मिसाइल को नष्ट कर दिया है। तागनरोग शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मिसाइल का मलबा शहर पर गिरा। रूस ने यूक्रेन के इस मिसाइल हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि इसके कारण तागनरोग शहर के एक रिहायशी क्षेत्र में धमाका हुआ।

इस विस्फोट में शामिल होने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच यूक्रेन में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई जारी है। यूक्रेनी सेना ने माना है कि रूसी सेना की बिछाई बारूदी सुरंगों और मजबूत मोर्चेबंदी के चलते उसका आगे बढ़कर दुश्मन के कब्जे में गए इलाकों को वापस लेना मुश्किल हो रहा है।

Previous articleपंजाब सरकार ने 12,710 कच्चे अध्यापकों को किया रेगुलर
Next articleSanjay Dutt Birthday: कभी ‘हीरो’ तो कभी ‘विलेन’ बनकर फैंस के दिलों पर किया राज