Home कारोबार अब तक 5 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल: आयकर विभाग

अब तक 5 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल: आयकर विभाग

57
0
आयकर विभाग

वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अभी तक 5 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। इनमें से लगभग 4.46 करोड़ आईटीआर को ऑनलाइन सत्यापित कर लिया गया है, जो 88% से ज्यादा है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को ट्विट कर बताया है कि देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए 27 जुलाई तक 5.03 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं। इसमें से लगभग 4.46 करोड़ आईटीआर, जो 88% से अधिक है, को ऑनलाइन सत्यापित कर लिया गया है। विभाग ने कहा है कि हम पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन दिन पहले ही 5 करोड़ आईटीआर के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

विभाग ने बताया है कि ऑनलाइन सत्यापित किए गए आईटीआर में से 2.69 करोड़ से अधिक रिटर्न प्रसंस्कृत किए गए हैं। विभाग के मुताबिक आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए उनकी हेल्पडेस्क चौबिसों घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। आयकर विभाग ने कहा है कि हम 31 जुलाई 2023 तक सेवाएं देना जारी रखेंगे। विभाग ने कहा है कि आईटीआर फाइल करने के लिए शनिवार और रविवार को भी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Previous articleDelhi Crime: CM केजरीवाल ने दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, बोले-LG साहब और गृहमंत्री से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा…
Next articleINDIA Delegation Manipur Visit: आज मणिपुर का दौरा करेंगे I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद