Home राज्य बिहार: नालंदा में बोरवेल में गिरे बच्चे को सही सलामत बचाया गया

बिहार: नालंदा में बोरवेल में गिरे बच्चे को सही सलामत बचाया गया

60
0
नालंदा में बोरवेल में गिरे बच्चे को सही सलामत बचाया गया

बिहार: नालंदा के कुल गांव में बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। बच्चे की उम्र लगभग 4 साल बताई जा रही है और उसका नाम शिवम है। बोरवेल की गहराई 150 फीट है और ये मामला रविवार सुबह करीब 9.30 बजे का है। बोरवेल के अंदर बच्चा लगातार रो रहा था, जिसे सुनकर बाहर मौजूद भीड़ भी परेशान थी।

बता दें कि बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए पाइप का इस्तेमाल किया गया। बोरवेल के आस-पास खुदाई करके उसे बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा शिवम अपनी मां के साथ खेत में गया था। मां खेतों में काम कर रही थी, इसी दौरान शिवम खेलने लगा और अचानक बोरवेल में गिर गया।

Previous articleGujarat Flood: अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति को लेकर भूपेंद्र पटेल से की बात
Next articleAir India Flight: आधे रास्ते से वापस लौट दुबई जाने वाला विमान, पढ़े पूरा मामला