Home देश Lok Sabha Election 2024: अमेठी में 2024 में फिर होगा राहुल गांधी...

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में 2024 में फिर होगा राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी? क्या वापस ला पाएंगे अपनी खानदानी सीट

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे.

102
0
राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी तैयारी में लग गए हैं, इसी दौरान एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर भी बड़ी बात कही. प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर अजय राय ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी जहां से चाहेंगी, वहां से चुनाव लड़ेंगी. “अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं तो हर कार्यकर्ता उन्हें जिताने का प्रयास करेगा. पार्टी प्रियंका गांधी को बनारस से चुनाव लड़ने के लिए निमंत्रण भी भेजेगी.

यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव (Election 2024) में अमेठी (Amethi) से चुनाव लड़ेंगे – “यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है…कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी कमियों पर काम करके यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से जीतें. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी को एक मजबूत नेता के तौर पर स्थापित किया जाए. कहां से चुनाव लड़ना है यह उनका(सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) निजी फैसला है. हम उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.”

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अजय राय को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया.

Previous articleMP Election 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा ने 39 उम्मीदवारों का किया एलान, देखें सूची…
Next articleChandrayaan 3: सिर्फ 113 Km दूर चंदा मामा, ‘विक्रम’ लैंडर की पहली सफल डीबूस्टिंग हुई, लैंडर ने चंद्रमा की भेजी तस्वीर