Home राज्य Rajasthan News: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने...

Rajasthan News: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी

53
0
CM-AshokGehlot

Rajasthan News: इस बीच कुछ दिनों से राजस्थान से दुष्कर्म की घटना अधिकतर सामने आ रही है जो राज्य को बदनाम कर रही है इसी को देखते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहतोल ने एक तोड़ निकाला है उन्होंने यह फैसला लिया है कि अब राज्य में बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा. यह फैसला गहलोत सरकार ने राज्य में क्राइम को रोकने के लिए लिया है।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।

Previous articleRajasthan News: सचिन पायलट ने भीलवाड़ा रेप केस में पीड़ितो को दिलाया न्याय का भरोसा, बोले- आरोपियों ने मानवता की सीमाओं को लांघा है
Next articleIND vs WI: भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया